next exam question paper received amu students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एएमयू में छात्रों को मिला चार दिन बाद होने वाली परीक्षा का पेपर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 7:41 PM (IST)
एएमयू में छात्रों को मिला चार दिन बाद होने वाली परीक्षा का पेपर
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के लॉ डिपार्टमेंट में बीए एलएलबी ऑनर्स के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही है। यह परीक्षाएं मुर्शिदाबाद व मल्लापुरम में भी कराई जा रही है। गुरुवार को कांस्टीट्यूशनल लॉ द्वितीय का पेपर था। विभाग की लापरवाही के चलते छात्रों को मार्केटाइल लॉ के प्रश्नों का पेपर छात्रों को दे दिया गया जिसमें पूछे गए सभी 10 सवाल कांस्टीट्यूशनल की जगह पर मार्केटाइल के पूछे गए। जब सवाल विपरीत मिले तो गलत पेपर मिलने के कारण यूनिवर्सिटी में एक अलग ही कौतूहल का माहौल बन गया। जब यह घटना डीन प्रोफेसर जावेद तालिब तक पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई। जांच में पता चला कि यह गलती छपाई के समय हुई है। आनन-फानन में छात्रों को मिले गलत पेपर के कारण करीब 1 घंटे तक अतिरिक्त समय देकर उन्हें कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ का पेपर कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement