Next defense minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश की अगली रक्षा मंत्री

khaskhabar.com: रविवार, 03 सितम्बर 2017 04:23 AM (IST)
देश की अगली रक्षा मंत्री
सुरेश प्रभु ने रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब पीयूष गोयल देश के अगले रेल मंत्री होंगे। गोयल का प्रमोशन हुआ है और उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। हालांकि, अभी गोयल के नाम का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। वहीं, निर्मला सीतारमन देश की अगली रक्षा मंत्री होंगी। निर्मला का भी आज ही प्रमोशन हुआ है और उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पद शपथ ली है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है। सूत्रों के मुताबिक सुरेश प्रभु को वाणिज्यिक मंत्रालय मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement