Newly married woman died in suspicious condition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 12:06 PM (IST)
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
धौलपुर। जिले में 18 फरवरी को पिता की दहलीज से एक विवाहिता की लाल जोड़े में डोली उठी थी,लेकिन उसकी आज सुबह पति की दहलीज से सफेद जोड़े में अर्थी उठ गई.मामला यूं कि कोतवाली थाना इलाके की गुर्जर कॉलोनी में नव विवाहिता प्रिया की शादी 18 फरवरी को धर्मेन्द्र के साथ हुई थी। ससुराली जनों के मुताबिक प्रिया की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। आज अचानक प्रिया के सीने में दर्द हुआ तो ससुरालीजन उसे डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पीहर पक्ष को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया हैं।

[# शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement