Newly elected mayor councillors took oath in Panchkula, government increased honorarium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचकूला में नवनिर्वाचित मेयर पार्षदों ने ली शपथ, सरकार ने बढ़ाया मानदेय

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 मार्च 2025 4:41 PM (IST)
पंचकूला में नवनिर्वाचित मेयर पार्षदों ने ली शपथ, सरकार ने बढ़ाया मानदेय
पंचकूला। मंगलवार को 10 नगर निगमों के , 28 नगर परिषदों के प्रधान और 687 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सबसे पहले अंबाला उपचुनाव में निर्वाचित मेयर शैलजा सचदेवा ने शपथ ली। इसके बाद वार्ड पार्षदों के साथ-साथ 7 नगर निगम मेयरों ने शपथ ली। इसके बाद सोनीपत निगम उपचुनाव में निर्वाचित मेयर राजीव जैन ने शपथ ली। इसके बाद नगर परिषद और नगर निगमों के पार्षदों और प्रधानों ने शपथ ली। अंत में उपचुनाव के सफल प्रधानों और पार्षदों ने शपथ ली। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने नगर निकाय के लिए 587 करोड़ रुपये की राशि भी आवंटित की। ई-समाधान एप के अलावा नगर निगम सेवाओं की उपलब्धता में सुधार के लिए शुरू किए गए अर्बन कनेक्ट एप और संबंधित वेबसाइट की भी शुरुआत की गई। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने महापौर के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement