Newly appointed Superintendent of Police told his priorities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने बताई अपनी प्राथमकिताएं

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जुलाई 2018 6:01 PM (IST)
नवनियुक्त  पुलिस अधीक्षक ने बताई अपनी प्राथमकिताएं
करौली। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अजय सिंह शनिवार को दोपहर करौली पहुंचे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी राजेश यादव से कार्यभार ग्रहण किया। जिसके बाद जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार से औपचारिक मुलाकात कर जिले के हालातों की जानकारी ली। बाद में पुलिस अधीक्षक ने कैलादेवी पहुंचकर माता के दरबार में धोक लगाकर खुशहाली और अमन चैन की मनौती मांगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में शांति व्यवस्था कायम रखना, आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर पैदा करने के साथ जिले में नशे के कारोबार, वाहन चोरियों पर रोकथाम लगाना और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement