new stage of Mrudhara turban-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मरूधरा के नये दौर की कहानी है पगड़ी

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 6:49 PM (IST)
मरूधरा के नये दौर की कहानी है पगड़ी
बीकानेर। मारवाड़ी फिल्म पगड़ी अदाकार श्रवण सागर का कहना है कि मरूधरा में चल रहे नये दौर से जुड़ी इस फिल्म को निश्चित तौर पर बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी फिल्म का प्रमोशन करने शनिवार को पब्लिसिटी टीम के साथ बीकानेर पहुंचे श्रवण सागर ने बताया कि शालीमार प्रोडक्शंस लिमिटेड प्रेजेंट्स और निर्देशक निशांत भारद्वाज की इस फिल्म की पहली सफलता यह है कि इसे गाने सुपरहिट हो चुके है। फिल्म में खलनायक की मुख्य भूमिका निभा रहे युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि मरूधरा के मस्त मौला माहौल में आगे बढ रहे युवक की जिंदगी के उतार-चढाव के दौर की कहानी पर आधारित इस फिल्म में नायिका रूही चतुर्वेदी ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। भाटी ने कहा कि फिल्म पगड़ी में श्रवण सागर और रूही चुतर्वेदी की जोड़ी राजस्थानी फिल्मों की सुपरहीट जोड़ी साबित होगी। क्योंकि फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिये दोनों ने खूब मेहनत की है। रूह आर्यन एन्टरटेमेंट के बैन तले बनी यह फिल्म जल्द ही सिने पर्दे पर रिलिज होने वाली है और पूरी यूनिट फिल्म की सफलता के लिये प्रमोशन में जुटी है। प्रमोशन में जुटी टीम ने पब्लिक के बीच पब्लिसिटी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी झोंकी ताकत रखी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement