new guidelines for nursery classes issued-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

 नर्सरी दाखिलों के लिए गाइडलाइन्स जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 6:28 PM (IST)
 नर्सरी दाखिलों के लिए गाइडलाइन्स जारी
नई दिल्ली। नर्सरी में प्रवेश के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने गाइडलाइन्स जारी कर दी गयी है। दाखिले दो जनवरी से शुरू होंगे। दाखिले के लिए फॉर्म भी 2 जनवरी से मिलेंगे। स्कूल को आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 23 जनवरी होगी। ओपन सीट के माध्यम से दाखिलों के लिये आवेदन करने वालों की पूरी जानकारी 31 जनवरी तक स्कूल को अपलोड करनी होगी।छात्रों को ओपन सीट में तहतकितने अंक मिले इसकी जानकारी 6 फरबरी तक अपलोड करनी होगी। स्कूल को चयनित छात्रों की पहली सूची 15 फरबरी तक जारी करनी होगी। इसमें प्रतीक्षा सूची के छात्रों को भी शामिल करना होगा। दाखिले से सम्बंधित पेरेंट्स की समस्याओं का निदान करने के लिए 16 से 18 फरबरी तक का समय होगा। स्कूल लिखित, वर्बल और इ मेल के माध्यम से सवालों के उत्तर दे सकते हैं। दूसरी सूची 28 फरबरी को जारी होगी। दाखिला प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त हो जायेगी।

[@ बार-बार बदले नियम, अब नोट जमा कराए तो पूछेंगे- कहां थे अब तक]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement