नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने शुक्रवार को कहा
कि उनका देश अपने विकास और अपनी समृद्धि के लिए भारत के साथ एक स्थायी
साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रचंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन
में कहा कि नेपाल ने सभी क्षेत्रों में भारत के साथ संबंधों को नई ऊंचाई पर
ले जाने के लिए ठोस कदम उठाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया है। प्रचंड
ने कहा कि उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं और कार्यक्रमों पर उपयोगी
आदान-प्रदान किया है, जिनमें नेपाल और भारत के लोगों के लिए ठोस परिणाम
लाने की संभावना है।