Nehru Yuva Kendra launches inter-district youth exchange program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेहरू युवा केंद्र द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

khaskhabar.com: बुधवार, 08 जनवरी 2025 7:41 PM (IST)
नेहरू युवा केंद्र द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ
हनुमानगढ़। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अरशद अली थे। अध्यक्षता जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अधिकारी एस.के. वर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साइकलिंग संघ के अध्यक्ष मदनलाल सुथार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उदयपुर जिले के 27 युवाओं ने हिस्सा लिया, जो उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में रियान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. तीर्थराज शर्मा ने युवाओं को प्रेरक विचारों से संबोधित किया। पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया ने बताया कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने का एक मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को ऐतिहासिक स्थलों जैसे कालीबंगा, भद्रकाली, मसीत वाली हेड, सुख सिंह मेहताब सिंह गुरुद्वारा आदि का भ्रमण करवाया जाएगा। साथ ही, योग और अन्य विषयों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता दलीप वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न जिलों की भाषा, रहन-सहन, खान-पान और संस्कृति को समझने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने इसे युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में सलाहकार समिति के सदस्य भारतेंदु सैनी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दुर्गा दत्त सैनी, राष्ट्रीय युवा स्वास्थ्य सेवा के विजय मोयल, एथलेटिक्स कोच योगेंद्र सिंह, इंद्राज कुमार, सुनील सांवरिया और लेखाकार कैलाश कुमावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन दलीप वर्मा ने कुशलता पूर्वक किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को जिले की संस्कृति को करीब से जानने और आपसी समन्वय व भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement