Advertisement
NEET UG 2025 Paper Analysis : सबसे बड़ा गिला पेपर बहुत लेंदी था, फिजिक्स-केमिस्ट्री ने भी चौंकाया

फिजिक्स सेक्शन को लेकर कई छात्रों ने कहा कि यह अपेक्षाकृत कठिन रहा। न्यूमेरिकल और थ्योरी आधारित सवालों की संख्या अधिक रही। MCQ फॉर्मेट के सवालों में टफनेस ज्यादा थी। पेपर पूरी तरह से सिलेबस के अनुरूप था, लेकिन प्रश्नों का प्रस्तुतीकरण घुमावदार था, जिससे हल निकालने में समय अधिक लगा।
केमिस्ट्री में मिली राहत, पर पूरी नहीं
केमिस्ट्री को लेकर छात्रों की राय थोड़ी राहतभरी जरूर रही, लेकिन चुनौतीपूर्ण टॉपिक्स ने यहां भी छात्रों को सोचने पर मजबूर किया। पेपर आसान से मध्यम लेवल का था। NCERT आधारित सवाल पूछे गए, जो छात्रों को परिचित थे। कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन तीनों क्षेत्रों से संतुलित प्रश्न पूछे गए।
बायोलॉजी रहा संतुलित, स्कोरिंग की उम्मीद
बायोलॉजी सेक्शन की बात करें तो छात्रों ने इसे अपेक्षाकृत स्कोरिंग और संतुलित बताया। NCERT के डायरेक्ट सवाल इसमें ज्यादा थे। इस सेक्शन को कई छात्रों ने “पेपर का सबसे सहज भाग” बताया।
विषय विशेषज्ञों के अनुसार, पेपर का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में संतुलित रहा। जो छात्र NCERT और बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर फोकस करके पढ़ाई कर रहे थे, उनके लिए पेपर ज्यादा कठिन नहीं रहा होगा। कटऑफ में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन स्कोरिंग बायोलॉजी और मीडियम लेवल केमिस्ट्री के चलते मेरिट में बड़ा बदलाव फिलहाल नहीं दिख रहा।
NEET UG 2025 का पेपर न तो बहुत आसान रहा और न ही बहुत कठिन। मीडियम लेवल के इस पेपर ने छात्रों को चुनौती तो दी, लेकिन उम्मीदें भी कायम रखीं। अब छात्रों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं, जो उनकी मेहनत का असली आकलन करेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


