NEET PG 2026: Power Outage at Two Jaipur Centers; Affected Candidates to Retake Exam on September 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NEET PG 2026: जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली गुल, प्रभावित अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को फिर होगी परीक्षा

khaskhabar.com: रविवार, 30 अगस्त 2026 1:53 PM (IST)
NEET PG 2026: जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली गुल, प्रभावित अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को फिर होगी परीक्षा
जयपुर। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस ) ने आज आयोजित नीट -पीजी 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजी के दो परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। एनबीईएमएस के अनुसार 30 अगस्त को देशभर में 2,73,096 पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 1111 केंद्रों पर नीट -पीजी 2026 परीक्षा आयोजित की गई। इनमें से 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और लगभग 2,63,535 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी हुई। जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजी सीतापुर के टीसी नंबर 41682 एवं 41683 पर केंद्र में केंद्र में आंतरिक बिजली आपूर्ति में समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। एनबीईएमएस ने इस असुविधा के लिए प्रभावित अभ्यर्थियों के प्रति खेद व्यक्त किया है।
बोर्ड ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे जयपुर में पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। पुनः परीक्षा के केंद्र सहित अन्य विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement