Advertisement
नीमराना पंचायत समिति: जनप्रतिनिधियों ने विकास की आवाज उठाई, अधिकारियों को अल्टीमेटम!

बैठक में ग्राम विकास अधिकारी हिंमाशु चौहान, गौरव सिंह, प्रदीप यादव और अमित चौधरी द्वारा दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उनके स्थायीकरण के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। इस दौरान, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास आदि जैसी मूलभूत समस्याओं को सदन में उठाया।
उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव और विकास अधिकारी दिनेश यादव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद सदस्य वेदप्रकाश खबरी, पंचायत समिति सदस्य रिंकी, नीतू, बाबूलाल, प्रेम देवी, गूगल कोटा सरपंच श्याम सुंदर, सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, कायसा सरपंच भूपसिंह, परतापुर सरपंच अर्जुन सिंह, कुतीना सरपंच रविन्द्र सिंह चौहान, जौणायचा खुर्द सरपंच अजीत यादव, तहसीलदार मांढण सुमित भारद्वाज, सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश निर्मल, रामहंस गुर्जर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी होतीलाल यादव, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कुसुम कुमार गोयल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता रामवीर, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी धन सिंह, वाटर शेड के सहायक अभियंता मुकेश कुमार, Dy SP सचिन शर्मा, बीसीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


