Advertisement
नीमराना : सुरक्षा में चूक पर प्रशासन सख्त, अवैध कबाड़ गोदामों और लापरवाही पर अब सीधी कार्रवाई

दस्तावेजों का सत्यापन: प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री बेचने से पहले ठेकेदार के दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन करना अनिवार्य होगा, ताकि नियमों के अनुसार निस्तारण हो सके।
गोपनीय सूचना: महाप्रबंधक राहुल भट्ट ने स्पष्ट किया कि आसपास होने वाली किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
एडीसी (ADC) की चेतावनी: उपकरणों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहींअतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी सहारण ने उद्योगों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है:
सुरक्षा ऑडिट: सभी उद्योग अपने अग्नि सुरक्षा उपकरणों की तत्काल जांच करें। यदि छोटी सी भी कमी पाई गई, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा।
बाहरी हस्तक्षेप: उद्योगों में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बड़ी मांग: बहुमंजिला इमारतों के लिए हाइड्रोलिक फायर फाइटर और विशेष अधिकारीनीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने सुरक्षा ढांचे में सुधार के लिए प्रशासन के सामने महत्वपूर्ण मांगें रखीं:
आधुनिक अग्निशमन वाहन: आवासीय कॉलोनियों और बहुमंजिला इमारतों में आग से निपटने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम वाले अग्निशमन वाहन की मांग की गई।
अग्निशमन अधिकारी की नियुक्ति: रीको में एक अलग से अग्निशमन अधिकारी नियुक्त करने की मांग उठाई गई, जो समय-समय पर उद्योगों का निरीक्षण करे और सुरक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण दे।
बैठक के अंत में पिछले दिनों कबाड़ के गोदाम में हुई आगजनी में जान गंवाने वाले मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
उपस्थिति: बैठक में अतिरिक्त श्रम आयुक्त डॉ. भारती भिंडा, जिला उद्योग अधिकारी भंवर लाल, अग्निशमन अधिकारी अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


