Need to update BPL list : Sunda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीपीएल सूची अपडेट करने की आवश्यकता : सुंडा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 7:47 PM (IST)
बीपीएल सूची अपडेट करने की आवश्यकता : सुंडा
झुंझुनूं। सूचना केंद्र में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने इस मौके पर ली गई विभिन्न संकल्प की प्रशंसा की और कहा कि असल में ना केवल पीएम या फिर भाजपा, बल्कि देश का हरेक नागरिक भ्रष्टाचार, आतंक, गरीबी सहित अन्य समस्याओं से मुक्ति चाहता है। असल मायने में इसे लेकर स्थानीय स्तर पर भी काम करना होगा और कई ऐसी चीजें है, जिन्हें दुरुस्त करने की जरूरत है। सुंडा ने इस मौके पर कहा कि गरीबी मुक्त भारत की कल्पना करने से पहले हमें 2002 के बाद से अपडेट नहीं हुई बीपीएल सूची को फिर से अपडेट करना होगा। इसके अलावा किसानों को मजबूत किए बगैर इन अभियानों का भी कुछ नहीं होने वाला। यही नहीं किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं को रोकना होगा। इन मुद्दों के उठाने पर भाजपा के कुछ नेता तैश में आ गए और कहा कि कार्यक्रम को इन धरातली मुद्दों से भटका दिया गया है, लेकिन सुंडा ने कहा कि जब तक हम निचले स्तर से काम नहीं करेंगे। तब तक इस तरह की कल्पना बेमानी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement