Advertisement
युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने की जरूरत: राज्यपाल

उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेलों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर नरेश चौहान ने राज्यपाल को अवगत कराया कि हिम स्पोर्ट्स एण्ड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष क्रिकेट एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं की खेलों के प्रति रूचि को बढ़ावा देना और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में लगाना है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने और खेलों के माध्यम से उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें राज्यपाल-11, मुख्यमंत्री- 11, मुख्य न्यायाधीश- 11 और पत्रकार- 11 शामिल हैं। इस अवसर पर संघ के महासचिव हरदयाल भारद्वाज भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


