Advertisement
डिजाइन के विकास में मजबूत सांझेदारी की जरूरत : प्रो. एस बालाराम

यूनिवर्सिटी के डिजायन इंस्टीट्यूट की ओर से डिजायन के क्षेत्र में विश्वविख्यात प्रोफेसर एमपी रंजन की मेमोरी मे हर साल यह प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो धीरज सांघी ने क्राफ्ट और डिजायन क्षेत्र में बालाराम की ओर से दिए गए योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बालाराम के नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर क्राफ्ट और डिजायन के क्षेत्र में दिए गए योगदान एवं उनके विभिन्न सम्मानों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बालाराम ने डिजायन के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को बेहतर इनोवेशन पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय इनोवेशन एवं स्टार्ट अप्स का है, ऐसे में बेहतर क्राफ्ट और डिजायन की मांग पूरी दुनिया में हैं एवं इस क्षेत्र में अपार अवसर है। जेकेएलयू के स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम मे जयपुर की कला और स्थापत्य पर डाॅक्यूमेंट्री प्रस्तुत कर अपना क्रिएटिविटी का परिचय दिया। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी को दर्शाते हुए क्राफ्ट और डिजायन से जुडी हुई विभिन्न प्रोजेक्ट भी प्रदर्शित किए। कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी आशीष गुप्ता, डिजाइन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो ए बाला सुब्रमण्यम समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


