Naxalism topic discussed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नक्सलवाद विषय पर हुई चर्चा

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जुलाई 2017 5:26 PM (IST)
नक्सलवाद विषय पर हुई  चर्चा
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के नेहरू अध्ययन केंद्र द्वारा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर तीन दिवसीय सेमीनार के तहत विशिष्ट व्याख्यानमाला के दूसरे दिन नक्सलवाद और माओवादी विषय पर चर्चा हुई। नेहरू अध्ययन केन्द्र के निदेशक डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में नक्सलवादी और माओवादी समस्या का कारण महज पिछड़ापन नहीं है बल्कि सरकार का संचालन किसके हाथ में हो यह भी अहम सवाल हैं। विकास का अभाव एकमात्र कारण नहीं है। जिन नक्सलवादी इलाकों में प्रशासन की पहुंच नही है वहां विकास सम्भव नहीं है, विकास के लिए वहां पहले शान्ति होना जरूरी है, शान्ति होगी तो प्रशासन की पहुंच होगी, प्रशासन की पहुंच होगी तो विकास होगा, जिससे समस्या का समाधान निकलेगा। मुख्यवक्ता के रूप में जे.पी.सिंह, सैकण्ड-इन-कमाण्ड (सी.आर.पी.एफ.) ने कहा कि पिछले सात दषकों से सिविल सोसाईटी का कोई अल्टरनेट नहीं मिल पाया है। सैकण्ड-इन-कमाण्डविजय सिंह खटाना ने अपने उदबोधन में कहा कि माओवाद नक्सलवाद के सन्दर्भ में सी.आर.पी.एफ. व अन्य अर्द्व सैन्य बलों द्वारा इस समस्या के समाधान हेतु क्या रणनीति अपनाई जा रही है। सरकार की दृढ ईच्छा शक्ति विकास और सुरक्षा के समुचित समन्वय द्वारा नक्सलवाद को समाप्त किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement