khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 11:11 AM (IST)
आपको बता दें कि शिवसेना ने नवाजुद्दीन के रोल को लेकर विरोध कर दिया था,
लिहाजा स्थानीय प्रशासन ने बढ़ते विरोध को देखते हुए उन्हेंं भूमिका निभाने
की अनुमति नहीं दी और कार्यक्रम को निरस्त करना पड़ा। इसके बाद प्रशासन ने शांति भंग की
आशंका के चलते नवाजुद्दीन से रोल न करने का आग्रह किया गया।जानकारी के
अनुसार नवाजुद्दीन ने कहा,मैंने मारीच के रोल के लिए दिनभर रिहर्सल किया।
लेकिन अचानक प्रोग्राम कैंसल होने से मुझे काफी दुख हुआ है। रामलीला में
नवाजुद्दीन के अभिनय को लेकर पुलिस और कमेटी के लोगों में काफी खींचतान भी
हुई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने भीड़ ज्यादा और व्यवस्था कम होने का
हवाला दिया है। वहीं नवाजुद्दीन जैसे बेहतरीन कलाकार के अभिनय पर रोक लगने
से उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई है।