NAVRATRI: Real Story of Kaila Devi Karauli -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शक्तिपीठ कैला देवी को नजदीक से जानें,..पढ़ें कथा और महत्व

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 3:06 PM (IST)
शक्तिपीठ कैला देवी को नजदीक से जानें,..पढ़ें कथा और महत्व
अवनीश पाराशर करौली। जिले में स्थित कैलादेवी का मन्दिर देशभर में ख्यातिप्राप्त है। यहां पडो़सी राज्यों सहित दूर दराज के राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भक्त माॅ कैलादेवी के दर्शन कर माता के चरणों में शीष नवाते हैं। यहां प्रति वर्ष चैत्र माह के नवरात्र 15 दिन व शारदीय नवरात्रा में 9 दिन का लख्खी मेला भरता है। इसमें चैत्र माह के नवरात्रा में लगभग 50 लाख श्रद्धालु कैला माता के दरबार में मन्नतें मांगते हैं। वहीं शारदीय नवरात्र में भी लाखों भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रदालुओं की कोई मन्नत पूरी होने पर माता की भेट ओर चढावा चढा़कर कन्या लांगुरिया को हलवा-पूडी़ का भोजन कराते हैं। मेले के दौरान आस्था और भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ता है, जो देखते ही बनता है।
भवन में विराजित हैं कैलादेवी और चामुण्डा माता

करौली जिला मुख्यालय से 23 क़ि.मी. दूर दक्षिण-पश्चिम में अरावली पर्वतमाला पर सफेद संगमरमर से निर्मित माॅ कैलादेवी का भव्य मन्दिर स्थित है। मन्दिर के बाहर विशाल प्रांगण में लोहे की रैलिंगों के बीच से श्रद्धालु भक्त निकलकर मन्दिर में प्रवेश करते हैं। जहां कैलादेवी और चामुण्डा माता की आदम कद प्रतिमा के दर्शन कर श्रद्धालु दूसरे निकासी द्वार से बाहर निकलते हैं, जहां सीडी की एक एक बुर्ज पर भक्तों को कैलामाता की भभूति बाॅटी जाती हैं।
कैलामाता के मन्दिर के ठीक सामने मां के प्रिय बोहरा भगत लांगुरिया भैरवनाथ गणेशजी और शंकर भगवान के मन्दिर हैं। कैला माता के दर्शन कर श्रद्धालु भक्त इन मन्दिरों में भी दर्शन कर भेंट पूजा कर चढावा चढाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement