लखनऊ।सुचना विभाग के प्रमुख सचिव की पसली का
ऑपरेशन कर उसमे ट्यूब डाली गई है, उनके सिर पर टांके लगे हैं और बाई जांघ
व दाहिने पैर की एड़ी में फ्रैक्चर है। सहगल के ड्राईवर रामसुंदर पांडेय की हालत
अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
केजीएमसी से प्रमुखसचिव सुचना नवनीत सहगल
ट्रामा सेंटर से अमौसी एयरपोर्ट रवाना हुए, एयर एंबुलेंस के
जरिए नवनीत सहगल को गुड़गांव के मेंदाता के लिए रेफ़र कर दिया गया है। नवनीत सहगल
की जगह डीएम गोंडा को तीन दिन के लिए कार्यभार दिया गया है। आपको बता दें कि
प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। नवनीत सहगल उन्नाव
में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एयर शो के बाद वापस लखनऊ लौट रहे थे। एक्सप्रेस वे
पर एयर शो से लौटते वक्त उन्नाव के हसनगंज इलाके के निकट एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा
हो गया। हादसे में सहगल के सिर पर चोट लगी थी तथा उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
हो गया है, उनके साथ पांच अन्य लोग भी इस भीषण हादसे में
घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है।