Naughty Elements attack On Bus in sambhal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शरारती तत्वों ने किया बस पर पथराव

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 10:29 AM (IST)
शरारती तत्वों ने किया बस पर पथराव
संभल। शरारती तत्वों ने कावड़ियों को बदनाम करने की कोशिश की है, उसने चलती बस पर ईंट पत्थर बरसाए हैं। जिससे बस के शीशे चकनाचूर हो गए है। घटना में 2 यात्रियों सहित चालक घायल हो गया।बस संभल से अलीगढ जा रही थी।पूरा मामला थाना बहजोई के ग्राम पवांसा संभल अलीगढ मार्ग का है । 50 से 60 यात्रियों की एक प्राइवेट बस संभल अलीगढ़ जा रही थी, तभी अचानक कांवड़ियों का जत्था पास आते ही कुछ शरारती तत्वों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया जैसे ही बस पर पथराव हुआ बस चालक बस का संतुलन खो बैठ। गनीमत ये रही है कि बस चालक ने बहादुरी के साथ बस को सही मार्ग पर रोक लिया, वरना एक बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस को सूचना दी मगर मात्र 2 किलोमीटर से पुलिस से भी घटना स्थल पर नहीं आया गया और यात्रियों और राहगीरों में नोंकझोक होने लगी। देखने वाली बात ये है की जिस तरह से सावन माह में कांवड़ियों को बदनाम करने की कोशिश की जा यही थी वो एक नाकाम साबित हुई और बाद में राहगीरों ने यात्रियों को समझा बुझाकर बस को अलीगढ के लिए रवाना कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement