national nishad sangh asks PM modi,why lisence of your tea shop cancelled Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी की चाय की दुकान,लाइसेंस रद्द क्यूं हुआ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 10:35 PM (IST)
मोदी की चाय की दुकान,लाइसेंस रद्द क्यूं हुआ
निषाद ने मोदी व अमित शाह से पूछा कि क्या मोदी पुरूषोत्तम भाई सोलंकी से बडे हिंदुवादी व जनसंख्या वाली जाति से ताल्लुकात रखने वाले नेता रहे हैं। उन्होंने कहा, 2001 से भावनगर के नेता पुरूषोत्तम भाई सोलंकी अभी तक राज्यमंत्री के ही रूप में काम करते आ रहे हैं। केशू भाई पटेल के समय तक पिछडों व अति पिछडों को राजनीतिक सम्मान मिलता रहा, परंतु मोदी के आने के बाद पिछडे, अति पिछडे दरकिनार कर दिए गए। उन्होंने कहा कि इस समय गुजरात मंत्रिमंडल में कोई पिछडा, अति पिछडा कैबिनेट मंत्री तक नहीं है। मोदी पूरी तरह पिछडा विरोधी हैं। उन्होंने कहा,मोदी अब रेलवे स्टेशनों को बेचने के काम में जुट गए हैं। हबीबगंज स्टेशन को बंसल के नाम बेच दिया। जीएसटी के नाम पर महंगाई बढाने जा रहे हैं व बैंकिंग सेवाओं के नाम पर ग्राहकों की जेब काटने का काम शुरू कराने जा रहे हैं। (आईएएनएस/आईपीएन)

[ एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की की हत्या कर की आत्महत्या]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement