national nishad sangh asks PM modi,why lisence of your tea shop cancelled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी की चाय की दुकान,लाइसेंस रद्द क्यूं हुआ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 10:35 PM (IST)
मोदी की चाय की दुकान,लाइसेंस रद्द क्यूं हुआ
लखनऊ। राष्ट्रीय निषाद संघ के सचिव चौधरी लौटनराम निषाद ने मोदी व अमित शाह से पूछा है कि मोदी की मोढ घांची जाति में मोढ शब्द का गुजराती में क्या अर्थ होता है। उन्होंने कहा कि मोदी चाय नहीं बेचते थे, बल्कि स्टेशन पर चाय की दुकान पर बैठते थे,और उसका लाइसेस किसके नाम था और वह निरस्त क्यों हो गया। निषाद ने शुक्रवार को कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के इशारे पर पिछडा विरोधी काम में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी अपने को चाय बेचने वाला व दूसरे के घर में चौका-बर्तन करने वाली गरीब मां का बेटा तथा अपने को पिछडा व अति पिछडा बताते घूम रहे थे। भोले-भाले अति पिछडे लोग मोदी के झूठ, फरेब में आकर भाजपा के साथ हो लिए। लेकिन अभी तक मोदी ने कोई भी ऎसा कार्य नहीं किया जो पिछडों के हित में हो।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement