National Integration Week -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौमी एकता सप्ताह का आयोजन शनिवार से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 4:06 PM (IST)
कौमी एकता सप्ताह का आयोजन शनिवार से
बाड़मेर। गृह विभाग के निर्देशानुसार देशभक्ति एवं राष्ट्रीय अखंडता की भावना पैदा करने के लिए जिले में शनिवार से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक ‘‘कौमी एकता सप्ताह’’ (राष्ट्रीय अखण्डता सप्ताह) मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 19 नवंबर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस मनाया जाएगा। इसमें धर्मनिरपेक्षता, साम्प्रदायिकता विरोधी और अहिंसा सम्बन्धी विषयों पर आधारित बैठके, विचार गोष्ठियां और सेमीनार आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढाने की आवश्यकता पर बल देने के लिए बैठकों और समारोहों का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement