National Film Festival from tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 12:12 PM (IST)
राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल से
सोलन। आनन्द सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा सारथी वेलफेयर सोसायटी द्वारा 18 मार्च, 2017 को सोलन स्थित मुरारी मार्केट में एक दिवसीय राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2017 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारम्भ उपायुक्त सोलन राकेश कंवर करेंगे। राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सोलन अंजुम आरा समारोह की विशिष्ट अतिथि होंगी जबकि फिल्म निर्मार्ता एवं निर्देशक विजय भारद्वाज समारोह में मुख्यातिथि होंगे। इस महोत्सव में लघु फिल्म, मोटिवेशन फिल्म एवं फीचर फिल्म इत्यादि दिखाई जाएंगी। इस तरह का आयोजन सोलन में पहली बार किया जा रहा है। समारोह में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement