National divyanga swimming competition in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर में

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 6:13 PM (IST)
राष्ट्रीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर में
उदयपुर। लेकसिटी के खेलगांव स्थित तरणताल में 26 नवंबर से 30 नवंबर तक राष्ट्रीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें देशभर से आने वाले दिव्यांग अपनी तैराकी का हुनर दिखाएंगे। पैरालम्पिक स्वीमिंग फैडरेशन आॅफ इण्डिया और पैरालम्पिक कमेटी आॅफ इण्डिया की ओर से इस बार दिव्यांगो की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार राजस्थान को दी गई है। मेजबानी कर रही पैरालम्पिक स्वीमिंग सोसायटी आॅफ राजस्थान की ओर से इसका आयोजन झीलों की नगरी उदयपुर में हो रहा है। सोसायटी सचिव लीना शर्मा ने बताया कि दिव्यांगो को समाज की मुख्यधारा सेे जोड़ने के लिए प्रतियोगिता में देशभर से करीब 500 दिव्यांग तैराक हिस्सा लेंगे। 5 दिवसीय प्रतियोगिताओं में दिव्यांग तैराकों को अलग अलग लेवल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना होगा। प्रतियोेगिता में तैराकों का हौसला बढ़ाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के तैराक और फैडरेशन से जुड़े 100 से अधिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.........

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement