Advertisement
राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 : मसालों की हो रही है जमकर खरीददारी

कुमार ने बताया कि इस बार इरोड़ की हल्दी, सांभर मसाला, केरल की दालचीनी, कालीमिर्च, लौंग, काजू, बनाना चिप्स उपलब्ध कराया गया है। मेले में इन सभी उत्पादों की बिक्री को देखते हुये तमिलनाड़ु एवं केरल से इन उत्पादों का अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया जा रहा है। मेले में पंजाब का रेडी टू इट प्रोडक्ट की डिमांड बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि मेले में नागौर की सूखी सब्जियां जैसे कैर, सांगरी, कुमटी, काचरी एवं टिण्डा के अलावा देशी जीरा, पान मैथी, हरी दाना मैथी, पीली दाना मैथी व रोस्टेड अलसी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पलसाना (सीकर) समिति द्वारा प्याज, घाट की गुणी, धानी, भूंगड़े तथा पीसे मसाले उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मेले में सोजत की मेहन्दी भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि जोधपुर सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा उपभोक्ताओं को राबोड़ी, केर, सांगरी, कुमठिया, पचकूटा सहित एगमार्क मसाले, मेले में किचन वीयर, उदयपुर भंडार द्वारा ठण्ड़ाई एवं सूखे मेवे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेले में आंगुतकों के लिए निःशुल्क पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। वहीं फूड कोर्ट की व्यवस्था भी की गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


