National convention of Digambar Jain society tomorrow in Pratap Nagar Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिगम्बर जैन समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन कल प्रताप नगर में

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अगस्त 2017 2:34 PM (IST)
दिगम्बर जैन समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन कल प्रताप नगर में
जयपुर। शहर में पहली बार अपना 48वां वर्षायोग कर रही गणिनी आर्यिका रत्न विशुद्धमती माताजी ससंघ सानिध्य में जयपुर शहर के प्रताप नगर स्थित मोहनलाल चंद्रा देवी चेरीटेबल ट्रस्ट भवन, सेक्टर 10 भवन पर आर्यिका विज्ञमती माताजी के निर्देशन में दिगम्बर जैन समाज को संगठित और संस्कारित करने के उद्देश्य से रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर विशाल अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को जिसका आयोजन दो सत्रों में किया जायेगा प्रथम सत्र प्रातः 6.30 बजे से 11 बजे तक रहेगा और दितीय सत्र दोपहर 1.35 से प्रारम्भ होकर सायं:कालीन तक आयोजित होगा मीडिया संयोजक अभिषेक जैन बिट्टू और बाबू लाल जैन ईटून्दा ने बताया कि रविवार 20 अगस्त को गणिनी आर्यिका रत्न विशुद्धमति माताजी ससंघ सानिध्य में गुरु माँ भक्त परिवार एवं विशुद्ध बर्धनी महिला मण्डल का राष्ट्रीय स्तर पर विशाल अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है, जिसमे सामाजिक एकता और संगठन पर चर्चा हेतु देश- विदेश से अनेकों गुरु भक्त अपनी चर्चा के माध्यम से अपने विचार समाज के समक्ष रखेगे और समाज नई ऊर्जा शक्ति प्रदान करेंगे। इस अधिवेशन में जयपुर जैन समाज के कई गणमान्यों सहित आईपीएस, आरएएस, आईएएस सहित समाज श्रेष्ठियों को भी सम्मनित किया जाएगा साथ ही समाज की नई प्रतिभाओं को भी मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अशोक जैन मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, रवि जैन आईपीएस, विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुक्कमचंद सावला, समाज भूषण राजेन्द्र के गोधा, गणेश राणा, अशोक जैन नेता, मनोज सोगानी, अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, मंत्री महेश सेठी, सयोजक दुर्गालाल जैन (नेता) सहित देश - विदेश की कई समाज विभूतियां सम्मिलित होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement