Naresh Meena appointed State General Secretary, and Girdhari Lal appointed In-charge of Beawar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नरेश मीणा प्रदेश महासचिव, तथा गिरधारी लाल बने ब्यावर के प्रभारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जनवरी 2026 4:57 PM (IST)
नरेश मीणा प्रदेश महासचिव, तथा गिरधारी लाल बने ब्यावर के प्रभारी
लालसोट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल गोयल ने नरेश मीणा बेपलावत को उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। नरेश मीणा के मनोनयन पर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इसी क्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश ने प्रदेश महासचिव गिरधारीलाल मीरवाल को ब्यावर जिले का प्रभारी मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि गिरधारीलाल मीरवाल के प्रभारी बनने से ब्यावर जिले में अनुसूचित जाति विभाग की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement