Nahan district held meetings on the development of area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाहन जिला के विकास पर बैठकें होंगी आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 3:56 PM (IST)
नाहन जिला के विकास पर बैठकें होंगी आयोजित
जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आगामी 24 दिसम्बर को :-नाहन ।जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन 24 दिसम्बरए 2016 को प्रातः 11ः00 बजे जिला परिषद कार्यालय के सभागार में किया जाएगा।यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी। उपमण्डल स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम 19 दिसम्बर को :- नाहन । उपमण्डल स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे पंचायत घर, बाईला तहसील ददाहू में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से सम्बंधित समस्याओं के अतिरिक्त इस क्षेत्र के राजस्व संबंधी कार्य भी मौके पर निपटाए जाएंगे। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 20 दिसम्बर को :-नाहन। जिला स्तरीय समन्वय समिति बागवानी विकास परियोजना के तहत आगामी 20 दिसम्बर को दोपहर 2ः30 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। राशन कार्ड तथा उचित मुल्य की दुकान के स्वचालन बारे बैठक 22 को :-नाहन । पोली विनायल क्लोराईड राशनकार्ड तथा उचित मुल्य की दुकान के स्वचालन बारे 22 दिसम्बरए 2016 को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement