Advertisement
जल्द होंगे नगर निगम के चुनाव, सभी तैयारियां पूरी - मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने 8-9 स्थानों पर जाकर करनाल शहर की सफाई व्यवस्था को स्वयं देखा है और जहां पर कमी पाई गई वहां तुरंत मौके पर अधिकारियों को दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। करनाल नगरनिगम में विकास कार्यों के संबंधित एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने करनाल में पानी की निकासी, सीवरेज व्यवस्था, सड़कों का निर्माण, बाईपास का निर्माण, प्रत्येक वार्ड में सड़कें बनाना, नाले बनाना व टाइल लगाने के कार्य किए हैं।
मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल के हरियाणा में डिस्पेंसरी देखने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ओछे व थोथे हथकंडे अपनाकर सुर्खियों में आना हमारी आदत नहीं है। उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री को कहा कि वे अपने प्रदेश की चिंता करें, दूसरे के प्रदेश में हस्तक्षेप न करें। यदि उनके प्रदेश की कोई कठिनाई है और उसे हरियाणा प्रदेश की सरकार ठीक कर सकती है तो वह उन्हें पत्र के माध्यम से जानकारी दें, उस पर विचार किया जाएगा।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक प्रकार से मिलें, इसके लिए उपायुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि रिटायर्ड डाक्टरों की सलाहकार समिति बनाकर उनसे जानकारी लें कि कौन सी चीज और बेहतर हो सकती है, उनकी रिपोर्ट पर अमल किया जाएगा।
एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि शुगरमिल का टैंडर हो गया है, जल्दी ही इस मिल के विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा। मिल का पिराई सत्र आज से चालू हो गया है, पिराई सीजन के दौरान कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
इनेलो व कांगे्रस के घमासान के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री की दौड़ में बहुत से नेता हैं, अभी तक उनका मुख्यमंत्री के लिए कोई नेता सामने नहीं आया। इनेलो पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनका पारिवारिक मामला है।
मुख्यमंत्री ने शहरी से डेरी सिस्टम के स्थानांतरण के मामले पर कहा कि शहर से डेरी को बाहर निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, रिपोर्ट आने के बाद अनुकूल स्थान पर डेरी को स्थानांतरित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


