Advertisement
नाबार्ड ने आयोजित किया स्टैंड अप इंडिया कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि भारत के समग्र विकास में महिलाओं तथा पिछडे़ वर्ग के योगदान को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को बनाया गया है। उनहोंने बताया कि लाभार्थी अपने नजदीकी बैंक शाखा से इस योजना के लाभ के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्टैंड अप मित्र पोर्टल भी बनाया गया है ताकि प्रशिक्षण तथा हैंड होल्डिंग के लिए इच्छुक लाभार्थी विभिन्न विभागों से जानकारी भी प्राप्त कर सकें।
अरूण खन्ना ने सभी हितधारकों से भारत सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक हरविंदर सिंह तथा लीड बैंक अधिकारी पीएनबी ने स्टैंड अप इंडिया योजना से सम्बन्धित उनके बैंक द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही वित्तिय स्थिति तथा योजना के प्रमुख बिन्दुओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
बैठक में जहां पहले से प्राप्त ऋण कर चुके लाभार्थियों ने योजना संबंधी अपने सुझाव दिये, वहीं इस योजना का भविष्य में लाभ लेने वाले सदस्यों ने उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


