Advertisement
आइये जानें, मुज़फ्फरनगर से BJP उम्मीदवारों को

3-मुज़फ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी कपिल देव का विवादों से पुराना नाता है मुज़फ्फरनगर में सन 2013 में हुए साम्प्रदायिक दंगों मे कपिल देव अग्रवाल पर पंचायत में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था ।जिसमे उनके खिलाफ थाना सिखेड़ा में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।जिसमे उन्हें कोर्ट से जमानत करानी पड़ी थी ।कपिल देव ने उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी को हराकर जीत हांसिल की थी।
4- मुज़फ्फरनगर चरथावल विधानसभा सीट से प्रत्याशी विजय कश्यप पुराने संघी है और शुरु से ही बीजेपी से जुड़े है और 2012 में हुए विधान सभा चुनाव में चरथावल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन बसपा प्रत्याशी के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था।अब बीजेपी की सक्रिय राजनीति कर रहे थे।
5--मुज़फ्फरनगर पुरकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रमोद ऊठवाल पुराने संघी है और शुरु से ही बीजेपी से जुड़े है और कई बार सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रह चुके है और अब बीजेपी की सक्रिय राजनीति कर रहे थे।
6--मुज़फ्फरनगर मीरापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी ज्वाइन की थी और तभी से मीरापुर सीट पर उनकी निगाह थी लेकिन कभी भी क्षेत्र में आकर उन्होंने कोई प्रचार प्रसार नही किया अचानक ही आज टिकट की घोषणा के बाद ही सब लोगो को अवतार सिंह भड़ाना के बारे में पता लगा है ।
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


