Advertisement
जेकेके में संगीत के जादू से सम्मोहित हुए संगीत प्रेमी

तीसरी प्रस्तुति के अन्र्तगत प्रसिद्ध तबला नवाज उस्ताद् अल्ला रख्खा खां की श्शागिर्द अनुराधा पाल की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का प्रारम्भ विलम्बित तीन ताल 16 मात्रा से हुआ- पेशकार, गणेश परन, कायदा-गेना धागे ना धात्रक धागे ना, धात्रक धिकिट कात्रक धिकिट धाति धागे तिन्ना किना, रेले लग्गे तोडे टुकडिया बंदिशें आदि प्रस्तुत किया।
उसके उपरान्त सारंगी नवाज़ उस्ताद लियाकत अली खान की प्रस्तुति हुई। राग रागेश्वरी- शुद्ध गंधार कोमल मध्यम का बखूबी का बखूबी वादन किया उसके उपरान्त - विलम्बित तीन ताल व द्रुत तीनताल में ही इसी राग में दो बंदिशें पेश की अपनी प्रस्तुति का समापन राग मोहन कोस- तीनताल, द्रुत तीन ताल की रचनाओं से किया। लियाकत अली के साथ तबले पर उस्ताद अकरम खान ने बखूबी साथ निभाया।पांववीं प्रस्तुति के अन्र्तगत जयपुर घराने की मुर्धन्य गायिका श्रीमती अश्विनी भिडे देशपांडे व श्री संजीव अभयंकर की जसरंगी प्रस्तुति से हुआ। इसके अन्र्तगत शुद्ध धैवत का ललित एवं पूरिया धनाश्री- ताल विलम्बित एकताल व द्रुत एकताल- भौर भई से प्रारम्भ हुआ।
ओवर नाईट कार्यक्रम का समापन पंडित जसराज क गायन से हुआ। जसराज जी ने अपनी प्रस्तुति श्री मुकुन्द लाट जी की लिखित रचनाओं से प्रारम्भ किया। दूसरी प्रस्तुति फरमाईश बंदिश मेरो अल्ला तथा तीसरी व समारोह की अन्तिम प्रस्तुति गोविन्द दामोदर की प्रस्तुति से लगभग 700 दर्शकों को सराबोर किया। आपके साथ संगति कलाकार श्री रतन मोहन श्शर्मा व अंकिता जोशी गायन पर, श्रीधर पार्थ सारथी-मृदंगम् पर, तबले पर श्री केदार पंडित तथा हारमोनियम पर श्री मुकुन्द पेटकर ने बखूबी संगत कीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


