khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 09:00 AM (IST)
गाज़ियाबाद में
७ से १० साल के बच्चो का हैरान कर देने वाला जानलेवा स्टंट सामने आया है । करीब १५
से २० फुट उंचाई से ये बच्चे नहर में छलांग लगाते दिख रहे हैं । गाज़ियाबाद के
मसूरी में गंगनहर का मामला है । तस्वीरें रौंगटे खड़े कर देने वाली है।ये बच्चे
मसूरी इलाके में गंग नहर के ऊपर झाल से छलांग लगा रहे हैं । नहर में तेज़ पानी चल
रहा है । तूफ़ान की गति से चल रहे इस पानी में इतनी उंचाई से छलांग जानलेवा बन सकती
है लेकिन बच्चों को इस बात का बिलकुल भी
डर नहीं है । पहले भी गाज़ियाबाद के मसूरी में ट्रेन के सामने से बच्चों के नहर में
छलांग लगाने का वीडियो सामने आ चुका है जिस जगह की ये तस्वीरे हैं वहां पर पास में
पुलिस चौकी है । पुलिस चौकी के बोर्ड के पास से ही बच्चे लगातार जान को खतरे में
डाल रहे हैं।