murder in Jaipur amer, burn the body for hide identity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहले की हत्या, फिर पहचान छुपाने के लिए लाश को जलाकर फेंका

khaskhabar.com: रविवार, 01 अक्टूबर 2017 10:51 PM (IST)
पहले की हत्या, फिर पहचान छुपाने के लिए लाश को जलाकर फेंका
जयपुर। राजधानी के आमेर थाना इलाके में रविवार को एक युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हत्यारों ने युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के चलते उसका शव जला दिया। इलाके में बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची एसएफएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आंशका जताई है कि वारदात को किसी पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित नायला चौकी के पास लागड़ियावास गांव के करीब आधा किलोमीटर पर एक कचरा प्लांट के बीस फिट गहरे खड्डे में बदबू आने के बाद लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की लाश दो से तीन पुरानी बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकरी मौके पर पहुचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि वारादात में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement