murder after rape in kaushambi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिता के घर आई नवविवाहिता की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2017 10:57 PM (IST)
पिता के घर आई नवविवाहिता की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या
कौशांबी। एंटी रोमियो स्क्वायड वाले उत्तर प्रदेश में महिला के साथ होने वाले अपराध थम नहीं रहे हैं। कौशांबी जनपद के सिंघवल थाना क्षेत्र के पूरा गांव में बदमाशों ने घर में सो रही एक नवविवाहिता से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और हाथ-पैर बांधकर शव को जला डाला। बदमाश मृतका के गहने भी लूट ले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सिंघवल थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी छेदू पटेल की छोटी बेटी आशा (20) की 15 दिन पहले जगन्नाथपुर निवासी जसवंत के साथ शादी हुई थी। वह सात मई को ससुराल से मायके वापस लौटी थी। गुरुवार रात आशा घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। उसकी मां मालती देवी बाहर मवेशियों की तरफ और पिता छेदू खलिहान में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो छेदू पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाकर भीतर घुसा, जहां बेटी का आग से घिरा नग्न शव पड़ा था। बेटी के हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा था। यही नहीं, बदमाशों ने उसकी आंख भी फोड़ दी थी। घर से डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी गायब थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement