Municipal corporation team removed encroachment on textile market and railway road, seized goods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम टीम ने कपड़ा मार्केट और रेलवे रोड पर हटाए अतिक्रमण, सामान जब्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जून 2023 3:29 PM (IST)
नगर निगम टीम ने कपड़ा मार्केट और रेलवे रोड पर हटाए अतिक्रमण, सामान जब्त
अंबाला। नगर निगम की ओर से गुरुवार को दूसरे दिन भी शहर में अवैध अतिक्रमण पर कारवाई देखने को मिली। इस दौरान नगर निगम की टीम ने शहर के कपड़ा मार्केट और रेलवे रोड पर हुए अतिक्रमण पर पीला पंजा चला कर उसे ध्वस्त कर दिया। नगर निगम अधिकारियों ने अभियान के दौरान दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण को हटाने को कहा। वहीं इस कारवाई का लोगो ने विरोध भी किया। लेकिन, अफसरों ने उनकी बिलकुल नहीं सुनी। बल्कि नगर निगम की जगह पर रखे हुए समान को भी जप्त कर लिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। नगर निगम की टीम ने गुरुवार को शहर के बस स्टैंड, कपड़ा मार्केट और रेलवे रोड पर पीला पंजा चलाकर नगर निगम की जगह को खाली करवाया। इससे पहले बुधवार को नगर निगम ने शहर के आर्य चौक, पुलिस लाइन और शौर्य चौंक पर अतिक्रमण हटाने की कारवाई की थी। इस दौरान दुकानों के बाहर लगे नाम के बोर्ड भी को निगम ने अपने कब्जे में ले लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement