Municipal Corporation Bhilwara invites applications for Veer Bal Puraskar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा वीर बाल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 दिसम्बर 2024 7:02 PM (IST)
नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा वीर बाल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा। नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा वीरबाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं निगम महापोर राकेश पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2022 में प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादो बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को वीर बाल दिवस (26 दिसम्बर) के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है दोनों साहबजादो की शहादत के सम्मान में गत वर्ष की भांति नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा इस वर्ष में वीर बाल पुरस्कार दिया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा भीलवाड़ा जिले के साहसिक,बहादुरी से ओतप्रोत सामाजिक सेवा में विशिष्ट कार्य करने वाले बालक/बालिकाओं से (16 वर्ष तक की आयु तक के)आवेदन आमंत्रित किए गए हैं एवं निगम समिति द्वारा उक्त आवेदनों में से पात्र बालक/बालिकाओं का प्रथम, द्वितीयं,तृतीय पुरस्कार हेतु चयन किया जाएगा एवं सम्मान स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नगर निगम द्वारा उक्त आवेदन पूर्ण विवरण, तथ्यों एवं दस्तावेजों सहित दिनांक 20 दिसंबर 2024 दोपहर 2.00 बजे तक नगर निगम की ईमेल आईडी npbhilwara@gmali.com एवं निगम कार्यालय के कमरा नंबर 7 में हरनारायण माली निजी सहायक, महापौर के पास जमा कराए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement