Mundawar MLA Lalit Yadav inaugurated various development works in Gram Panchayat Manka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राम पंचायत माणका में विभिन्न विकास कार्यों का मुंडावर विधायक ललित यादव ने किया उद्घाटन

khaskhabar.com: रविवार, 16 फ़रवरी 2025 6:05 PM (IST)
ग्राम पंचायत माणका में विभिन्न विकास कार्यों का मुंडावर विधायक ललित यादव ने किया उद्घाटन
नीमराना। ग्राम पंचायत माणका में मुंडावर विधायक ललित यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि विकास कार्य के लिए हम सब हमेशा तत्पर हैं। विधायक ने बताया कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी बनती है कि राजकीय व्यय से किए हुए कार्यों के रखखाव का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ये राजकीय व्यय हम सभी के टैक्स का दिया हुआ धन होता है। विधायक ने बताया कि पूर्व बजट में भी इस क्षेत्र के लिए हरियाणा सीमा के नजदीक होने के कारण पुलिस चौकी की मांग रखी थी और अभी सदन में यहां पुलिस चौकी खुलवाने की बात रखेंगे क्योंकि यहां आपराधिक वारदात ज्यादा होती है।
इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्षता स्थानीय सरपंच गोविंद कुमार द्वारा की गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद संदीप फौलादपुरिया रहे।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक महामंत्री धाकड़ यादव ,सरपंच दिलावर चौधरी ,एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement