Mumbai-Jaipur Superfast train robbed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुम्बई-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन में लूट

khaskhabar.com: बुधवार, 31 मई 2017 11:50 PM (IST)
मुम्बई-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन में लूट
जयपुर। मुम्बई-जयपुर सुपर फास्ट में मंगलवार को दिन दहाड़े लगभग 11 बजे सवाईमाधोपुर के पास महिला कोच में जमकर लूटपाट हुई। लुटेरे फिल्मी अंदाज में चलती ट्रेन में लूटपाट करते रहे। उन्होंने हथियार दिखा कर ट्रेन में सवार महिलाओं के जेवर, कीमती सामान और नगदी छीन ली। उन्हें डराया धमकाया। खासबात यह थी कि चलती ट्रेन में हुई लूट की वारदात का किसी को भी पता नहीं लगा। खैरदा के पास ट्रेन के धीमी होने पर लुटेरे ट्रेन से कूद कर भाग गए। इस वारदात के बाद महिलाएं और कोच में बैठे बच्चे इस कदर भयभीत हो गए कि उन्होंने किसी को जानकारी नहीं दी। बाद में जयपुर पहुंचने पर दुर्गापुरा स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने जीआरपी को इस वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हडकंप हो गया। पुलिस और रेलवे के अधिकारी जयपुर स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं से इसकी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement