Advertisement
व्यवसायी का अपहरण मामला : फिरौती लेने वाला गिरफ्तार

खुल सकती हैं अन्य वारदातें
फिरौती की रकम वसूलने वाले चितलवाना थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर प्रकाश पुत्र ठाकराराम विश्नोई एवं मुंबई में फिरौती की राशि लेने वाले सोहनलाल पुत्र जगराम बिश्नोई निवासी भादरणा एवं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सांचौर पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थी। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस एवं सांचौर वृत्ताधिकारी गणेशराम के नेतृत्व में सांचौर थानाधिकारी मांगीलाल ने आरोपित सोहनलाल को बुधवार को गिरफ्तार किया। फिलहाल, आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
यह था मामला
गौरतलब है कि गत 3 मई को मुंबई का कपड़ा व्यवसायी मोहनलाल अपने साथियों के साथ स्वयं के वाहन से मुंबई जा रहा था। इस दौरान उपखंड क्षेत्र के पलादर सरहद में कुछ बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। अपहरणकर्ता व्यापारी व उसके साथियों को एक स्कॉर्पियो में डालकर बाड़मेर व जैसलमेर जिले में घुमाते रहे। इस दौरान उसे जान से मारने का भय दिखाकर 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जिसमें से 50 लाख रुपए की राशि दिल्ली में तथा 20 लाख रुपए की राशि मुंबई में अपने साथियों को दिलवाई। इसके बाद 4 मई की रात अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी को पलादर सरहद में गाड़ी सहित छोड़ा और फरार हो गए। व्यवसायी मोहनलाल की ओर से 5 मई को सांचौर थाने में इस संबंध में प्रकरण दर्ज कराया गया था। इस पर पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा के निर्देश में टीम बना कर अनुसंधान के दौरान वारदात करने वाले आरोपितों का डाटा बेस तैयार किया गया।
Advertisement
जालोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


