Advertisement
एमएसएमई उद्यमों को आगे ब़ढ़ाने के लिए कायम होगा सीधा संवाद

उद्योग आयुक्त डाॅ. कृृष्णाकांत पाठक ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा मे बने रहने के लिए एनर्जी सेविंग सहित अन्य उपायों से लागत में कमी लानी होगी वहीं नवीनतम तकनीक और प्रोद्यौगिकी को अपनाकर गुणवत्ता के स्तर को उंचा करना होगा।
डाॅ. पाठक ने कहा कि उद्योगों को पावर सेविंग के लिए एनर्जी आॅडिट कराना चाहिए और उसके परिणामों के आधार पर आवश्यक सुधार व बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धातुओं की ढ़लाई वाली फाउण्ड्री में उर्जा खपत को कम करना आज की आवष्यकता है। इसमे बिजली ही नहीं कोयला या अन्य साधनों से उपयोग में ली जा रही उर्जा संसाधनों की लागत को कम करने के लिए एनर्जी एफिसिएंशी टिप्स को अपनाना होगा।
ईईएसएल के मुख्य महाप्रबंधक गरनायक ने बताया कि नई तकनीक से 30 प्रतिशत तक उर्जा लागत में बचत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि धातुओं की ढ़लाई वाली इकाइयों में मोटरों और फर्नेस में उर्जा व्यय होती है इसके लिए मानक वाले उत्पादों की खरीद के साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार उपकरणों के उपयोग से उर्जा बचत की जा सकती है। उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञ अयन गांगुली के साथ पावर पाइंट प्रजेटेंशन देकर बताया कि केन्द्र सरकार का यह संस्थान एसोसिएशन के साथ एमओयू कर पाॅवर आॅडिट के साथ ही उर्जा बचत के आवश्यक मानक उपकरणों की स्थापना के साथ ही उपयोग के लिए सहयोग व प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


