MSME facilitation camp will be organized on 4th May-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

4 मई को एमएसएमई सुविधा शिविर का होगा आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2023 6:30 PM (IST)
4 मई को एमएसएमई सुविधा शिविर का होगा आयोजन
जयपुर । जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र जयपुर के 22 गोदाम रीको औ. क्षेत्र स्थित कार्यालय में 4 गई को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक एमएसएमई सुविधा शिविर लगाया जायेगा। शिविर में उद्यमियों, व्यवसायियों एवं आमजन को राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग द्वारा संचालित राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। उद्यमियों को योजनाओं के सम्बन्ध में आ रही कठिनाईयों का निराकरण शिविर मे मौके पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement