MPs welcome shout race today and reach Wagah border-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हुंकार दौड़ का सांसद ने किया स्वागत, आज पहुंचेगी बाघा बार्डर

khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 1:26 PM (IST)
हुंकार दौड़ का सांसद ने किया स्वागत, आज पहुंचेगी बाघा बार्डर
करनाल। देश के सैन्य बलों का साहस और जोश बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई हुंकार दौड़ यात्रा करनाल में सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने स्वागत किया। हुंकार दौड़ रविवार को बाघा बार्डर पहुंचेगी। हुंकार दौड़ यात्रा का स्थानीय रोड़ धर्मशाला में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सांसद चोपड़ा ने अपने चिरपरिचित बेबाक अंदाज में देश में सक्रिय अलगाववादी तत्वों पर कड़ा प्रहार किया। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूख अब्दुल्ला के गैर-जिम्मेदाराना बयानों की सांसद चोपड़ा ने जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि फारूख अब्दुल्ला कौन से हक की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय हितों के खिलाफ अगर किसी को कोई हक मांगना है तो वह भारत भूमि का परित्याग कर पाकिस्तान चला जाए। सांसद चोपड़ा ने कहा कि उनका यह स्पष्ट मत है कि कश्मीर से धारा-370 को राष्ट्रीय हितों की रक्षा के दृष्टिगत जल्द से जल्द खत्म कर दिया जाना चाहिए और कश्मीर में सिविल अदालतें लगाई जाएं। उन्होंने एसवाईएल की खुदाई के मुद्दे को लेकर इनैलो की ओर से हाल ही में आयोजित सियासी मार्च को नाटकबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बादल और चौटाला परिवार की मिलीभगत एवं बदनियतिपूर्ण राजनीति का हिस्सा हैं। इस प्रकार की नौटंकी से इनैलो को कोई सियासी लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली की यूनिवर्सिटी में गलत श्लोगन का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद शर्मनाक था। इस तरह की ओछी राजनीति ही कश्मीर जैसी समस्याओं को जन्म देती है।
सर्वप्रथम हुंकार दौड़ यात्रा का नमस्ते चौक पर निफा की टीम, सैक्टर-14 में उत्तम क्लीनिक एवं सेवा समिति, शहीद भगत सिंह चौक, बस स्टैंड पर युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों, रोड़ धर्मशाला पर रोड़ समाज और अग्रसेन चौक पर अग्रवाल युवा संगठन के सदस्यों ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement