MP Varun Gandhi has visited his constituency Sultanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद वरुण गांधी ने किया अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर का दौरा

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 4:08 PM (IST)
सांसद वरुण गांधी ने किया अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर का दौरा
अर्नव मिश्रा, नई दिल्ली। आज बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने चुनाव से पहले अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर का दौरा किया । इस दौरान फायर ब्रांड नेता वरूण गांधी ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया । वरूण ने सत्ताधारी सपा सरकार को गैर-ज़िम्मेदार बताया । सुबह 8:10 बजे पर लखनऊ हवाईअड्डे पर वरुण गांधी पहुंचे और फिर उनका काफ़िला सड़क मार्ग द्वारा सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गया । वरूण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में अलीगंज बाज़ार, इसौली, समेत 11 रोडों का शिलान्यास किया । वरूण ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क पर 3 हाई मास सोलर लाइट लगाकर सुल्तानपुर के लोगों को एक बड़ी सौग़ात दी। इसके बाद सांसद वरुण गांधी ने बाघ मंडी, फ़ैज़ाबाद रोड पर एक गोदाम का और सुरापुर गाँव में एक गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया। वरूण गांघी अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर काफ़ी सज़ग हैं । हाल ही में कई गरीबों को गांधी ने मुफ्त पक्के मकान भी दिए थे ।
[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement