MP office on January may begin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

19 जनवरी को शुरू हो सकता है सांसद का कार्यालय

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 7:26 PM (IST)
19 जनवरी को शुरू हो सकता है सांसद का कार्यालय
झुंझुनूं । लगभग ढ़ाई साल बाद ही सही, लेकिन अब जल्द ही सांसद कार्यालय खुलेगा। बात झुंझुनूं की कर रहे हैं। जहां पर जिला प्रमुख और सांसद के आईटी केंद्र में कार्यालय खोले जाने के विवाद के बाद जब मामला कोर्ट पहुंच गया है तो एक बार सांसद संतोष अहलावत ने जिला प्रमुख के पुराने कार्यालय में अपना कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है और तैयारियां भी कर ली गई है। सबकुछ ठीक रहा तो 19 जनवरी को सुबह सांसद संतोष अहलावत खुद इस कार्यालय का उदघाटन करेगी। इस कार्यालय में फर्नीचर और अन्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सभापति सुदेश अहलावत, सांसद पुत्र तरूण अहलावत, पार्षद कुलदीप पूनियां तथा अजय लुणायच पहुंचे। जिन्होंने फर्नीचर आदि की व्यवस्थाएं देखी और बताया कि सभी जिलों में आईटी केंद्रों में सांसद कार्यालय खुले हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने भी आईटी केंद्र की जगह मांगी थी। लेकिन आईटी केंद्र में जिला प्रमुख सुमन रायला बैठी है और उठने का नाम नहीं ले रही। मंत्री तक की चि_ियों से भी प्रमुख नहीं मानी और मामला हाईकोर्ट ले गई। अब कोर्ट में फैसला कब हो? यह भविष्य की बात है। लेकिन सांसद कार्यालय ना होने से विकास की योजनाएं ठप पड़ी है और लोगों को भी एक स्थायी जगह आने पर समस्या थी। जिसका समाधान होगा और सांसद कार्यालय खुलेगा।

[@ Exclusive: BSP ने इन 11 मुद्दों पर घेरा अखिलेश को, कहा- दोबारा मुख्यमंत्री.... ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement