Advertisement
सांसद बेनीवाल को भी अनर्गल बयानबाजी छोड़ करनी चाहिए शुचिता की राजनीति : अशोक परनामी

राज्यमंत्री केके विश्नोई ने कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा कांग्रेस के कार्यकाल में हुई, और उस वक्त बेनीवाल जी कांग्रेस के समर्थन में थे तो कुछ बोल नहीं पाए। अब सुखियों में रहने के लिए अनर्गल बयान दे रहे है। बेनीवाल अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है। कभी किसी नेता के लिए खिलाफ टीका—टिप्पणी कर रहे है तो कभी महिलाओं के खिलाफ बिना किसी तथ्य के बयान जारी कर रहे है। भाजपा राज में बेनीवाल जी के सेटिंग्स चलने वाली नहीं है, उनकी सेटिंग्स का खेल अब समाप्त हो गया है। ऐसे में उनको प्रदेश के युवाओं को भ्रमित करने, राजनेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानजारी करने के मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। सरकार की जांच में अगर बेनीवाल के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत हुई तो सरकार निष्पक्ष जांच करेगी वो भी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विधायक कैलाश वर्मा हनुमान बेनीवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बेनीवाल युवाओं को बरगलाने और भ्रमित करने का काम कर रहे है। भजनलाल सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने का काम कर रही है और बेनीवाल युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड कर रहे है। सिस्टम के साथ गद्दारी करने वाले लोगों को भजनलाल सरकार ने सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की सर्वोच्च पंचायत में कहा था अब भर्ती परीक्षाओं में युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की गई अनियमितताओं की भी जांच होगी और दोषियों को जेल तक पहुंचाया जाएगा। सीएम शर्मा ने जो कहा, उसे पूरा भी किया। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं होता है। भाजपा सरकार जो कहती है वो पूरा करती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


