MOU sign between manav rachana and reliance infocom ltd-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानव रचना और रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के बीच एमओयू साइन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 3:05 PM (IST)
मानव रचना और रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के बीच एमओयू साइन
फरीदाबाद। मानव रचना की विचारधारा हमेशा से बेहतर और आधुनिक तकनीक के साथ क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने की रही है। इसी के चलते मानव रचना ने रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के साथ कैंपस को डिजिटलाइज्ड करने और स्टूडेंट्स को रोजगारपरक कोर्स की सुविधा प्रदान करने के लिए एमओयू साइन किया है। रिलांयस को इस एमओयू के तहत प्रतिभाएं मिलेंगी और मानव रचना के स्टूडेंट्स को उनकी प्रतिभा निखारने का मौका। रिलायंस जियो और मानव रचना के बीच हुए एमओयू के तहत मानव रचना रिलायंस जियो को स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने के लिए जगह देगा। जहां रिलायंस जियो सैटअप के साथ स्मार्ट क्लासरूम तैयार कर सकेगा। इसके तहत पहले फैकल्टी को फाइबर ओप्टिक्स टेक्नोलाॅजी, सेल्स एंड मार्केटिंग के लिए तैयार किया जाएगा। फिर स्टूडेंट्स को फेकल्टी ये ट्रेनिंग देंगे। इस मौके पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वाइस प्रेसीडेंट डाॅक्टर अमित भल्ला ने कहा कि यह एमओयू स्टूडेंट्स को बेहतर अवसर प्रदान करेगा। एमओयू मानव रचना की तरफ से एमआरईआई के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. अमित भल्ला और रिलायंस जियो की तरफ से वाइस प्रेसीडेंट बाला अय्यर ने साइन किया। इस मौके पर एमआरईआई के एमडी व एमआरयू के वाइस चांसलर डाॅ. संजय श्रीवास्तव, एमआरआईयू के वाइस चांसलर डॉ. एन.सी.वाधवा, एमआरयू के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. वीके महना, रिलायंस जियो के डीजीएम हैड ट्रेनिंग मनु चनाना, रिलायंस जियो की डीजीएम मिस शिल्पा साहू, एमआरआईयू के डीन अकैडमिक्स डाॅ. नरेश ग्रोवर भी मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement