MOU between Rajasthan Department of Energy and USA Utha State-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के ऊर्जा विभाग व यूएसए के ऊथा राज्य के बीच एमओयू

khaskhabar.com: सोमवार, 26 अगस्त 2019 9:07 PM (IST)
राजस्थान के ऊर्जा विभाग व यूएसए के ऊथा राज्य के बीच एमओयू
जयपुर। ऊर्जा क्षेत्र में राज्य स्तरीय नवीनतम तकनीक के आदान-प्रदान के लिए सोमवार को विद्युत भवन में ऊर्जा विभाग, राजस्थान सरकार व सयुंक्त राज्य अमेरिका के ऊथा राज्य के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत नवीनतम राज्य स्तरीय पालिसी के हस्तान्तरण और अक्षय ऊर्जा के स्त्रोतों व तकनीक का आदान-प्रदान होगा। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा नरेश पाल गंगवार ने बताया कि एनर्जी सेक्टर में किस तरह कार्य किया जा रहा है और क्या चुनोतियां का यह क्षेत्र सामना कर रहा है तथा इस तरह ही हमारे स्टेट में हम इस क्षेत्र में क्या कर रहे है और किन चुनोतियों का सामना कर रहे है इसके बारे में दोनो राज्यों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई। यह एमओयू भविष्य में दोनो के बीच सहयोग का कार्य करेगा और जैसे जैसे हम आगे बढेगें हम एक-दूसरेे की मदद करते रहेगें। यह विस्तृृत एमओयू है इसमें सब कुछ है और समय के साथ इसके सभी बिन्दुओं पर कार्य होता रहेगा। एमओयू में विशेष रुप से कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं को शामिल किया गया है जिसके तहत रिन्यूऎबल एनर्जी इन्टिग्रेशन, एनर्जी स्टोरेज, शिडयूलिंग और फोरकास्टिंग, इलेक्टि्रक मोबीलिटी, ट्रांसमिशन नेटवर्क की मजबूती, एनर्जी एफिशिएन्शि और एटीएण्डसी लॉसेज को कम करने के लिए स्मार्ट तकनीक को लागू करना आदि है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement